एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतिम सोमवार में उमड़ेगा भक्तों का तांता

Etah Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा/ अलीगंज। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु रविवार शाम को जलाभिषेक की तैयारियां करते दिखे। तो वहीं महिलाओं युवतियाें ने पूजा अर्चना के साथ उपवास का भी संकल्प लिया। देर रात तक महिलाओं ने बाजाराें से पूजा अर्चना का सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र माह के तीन सोमवारों को शिवालयों में उमड़ी भीड़ चौथे एवं अंतिम सोमवार को और बढ़ जाएगी। इस दिन को लेकर जहां शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। वहीं शिवालयों में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। देर रात तक भक्तों ने बाजारों से पूजा अर्चना एवं फलाहार के लिए फल आदि की खरीददारी की। तो वहीं जलाभिषेक करने वाले भक्तजन अलख सुबह मंदिरों में पहुंचने की तैयारी में दिखे। जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों के जत्थे निकटवर्ती कछला घाट, सोरों एवं कादरगंज से गंगा जल भरने के लिए गए हैं। अर्द्धरात्रि के समय इनकी वापसी शुरू हो जाएगी। ऐसे में यह लोग इच्छित मंदिरों शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करेंगे।
शहर के प्रतिष्ठित शिवालय कैलाश मंदिर पर सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रमुख महंत पंडित धीरेंद्र झा ने बताया कि सुबह से देर रात तक भक्तों का जमावड़ा रहेगा। इसके लिए मंदिर की विशेष सजावट एवं व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को कसबा अलीगंज के बाजार में महिलाओं व पुरुषों ने श्रावण मास का अंतिम सोमवार को भोले बाबा की पूजा अर्चना करने के लिए पूजा का सामान भारी मात्रा में खरीदा। इसके साथ ही कसबा में बने शिवालयों में भी साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें