एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर छापे, मशीन सीज

Etah Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। पेट्रोल पंपों पर हो रही घटतौली की शिकायतों पर जिलापूर्ति विभाग और बांट माप विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर एक पेट्रोल पंप पर मशीन को सीज कर एक लाख रुपये का जुर्माना किया। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप पर मिली अनियमितताओं पर 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है।
जिलाधिकारी लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर इस पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। जिलापूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी, बांट माप अधिकारी एवं आयल के जनपद कोर्डीनेटर ब्रजेश कुमार के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को अलीगंज, राजा का रामपुर और सराय अगस्त पर स्थित पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान सराय अगस्त स्थित एक पंप पर पेट्रोल में जांच के दौरान घटतौली पाई गई। इसके चलते टीम ने उसकी पेट्रोल बिक्री बंद करते हुए पेट्रोल मशीन को सीज कर दिया। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी किया है। पास स्थित दूसरी पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान मिली अनियमितताओं पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया है। कार्रवाई से आसपास के पेट्रोल पंपों पर हड़कंप मचा रहा। लोग अपनी-अपनी कमियों को दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें