एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जल्द ही गिरेगी थानाध्यक्षों पर गाज

Etah Updated Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। अब वो दिन दूर नहीं जब थानाध्यक्षों पर गाज गिरेगी। डीआईजी के आदेश पर चल रहे अभियान में सुस्ती दिखाने वाले थानाध्यक्ष थानों में नहीं लाइन में नजर आएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार थानाध्यक्षों को चार्ज पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रकाश डी ने जनपदीय पुलिस को कडे़ निर्देश जारी करते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, घटनाओं का खुलासे जल्द करने और विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के साथ ही अपराध नियंत्रण के सख्त आदेश जारी किए थे। उसी के चलते जनपद में इस सभी आदेशों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुछ थानों से संतोषजनक परिणाम आ रहे हैं। जबकि कुछ थानों से इसका परिणाम अच्छे नहीं आ रहे हैं। एसएसपी अजय मोहन शर्मा ने बताया कि अभियान के परिणाम की समीक्षा करने के बाद थानाध्यक्षों को बडे़ स्तर पर हटाया जाएगा। कार्य में सुस्ती बरतने वाले थानाध्यक्षों का स्थान थाना नही पुलिस लाइन होगा। जसरथपुर थानाध्यक्ष हटाए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि संतोषजनक कार्य न मिलने के चलते जसरथपुर थानाध्यक्ष सीपी सिंह को हटा दिया गया है। जिन्हें एसआईएस में तैनात किया गया। जिनके स्थान पर जसरथपुर एसएसआई को कार्य साैंपा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें