जलेसर। पत्नी को रेलवे स्टेशन से घर लाने जा रहे साइकिल सवार शिक्षक की बाइक से टक्कर लगने पर मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कसबा निवासी अंशुमान ने बताया कि उनके पिता शिक्षक रामनरेश बुधवार को बाहर से आ रहीं मां को लेने के लिए देर शाम साइकिल से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रेलवे स्टेशन मोड़ पर बाइक से उनकी साइकिल की भिड़ंत हो गई। वह दूर जा गिरे तथा साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके से चालक बाइक लेकर फरार हो गया। शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उनकी आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारिजनों को सौंप दिया है।