मिरहची। ब्लाक क्षेत्र मारहरा की ग्राम पंचायत हिम्मतनगर बझेड़ा में पिछले दिनों हुए उप चुनाव में विजयी ग्राम प्रधान सुमन यादव को करवाचौथ पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान पद की शपथ ग्रहण कराई गई।
विकास खंड मारहरा के हिम्मत नगर बझेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान सूवेदार की मृत्यु के बाद पिछले दिनों उप चुनाव हुए थे। इसमें सुमन यादव प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित हुईं थी। उन्हें शुक्रवार को तीन बजे विकास खंड कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में खंड विकास अधिकारी केके आजाद ने शपथ ग्रहण कराई। समारोह में क्षेत्रीय विधायक अमित गौरव उर्फ टीटू यादव ने कहा कि ब्लाक मारहरा की यह पंचायत विकास में सबसे पिछड़ी हुई है, इसका विकास नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कराएंगी। वह भी इस कार्य में सहयोग करेंगे। ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह यादव ने कहा कि ब्लाक की यह पंचायत काफी पिछड़ी हुई है। मनरेगा का धन काफी इस पंचायत के खाते में पड़ा है। ग्राम प्रधान भी इस पंचायत का विकास कराएं और वह क्षेत्र पंचायत से भी उनका पूरा सहयोग करेंगे।
इस मोके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मदनमोहन, ग्रीश यादव, दिनेशचन्द्र चौहान, सत्यपाल सिंह, दिनेश कुमार यादव, बॉबी साहू प्रधान, राजू उपाध्याय आदि मौजूद थे।