एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कायम सिंह सभापति, वीरपाल उपसभापति निर्वाचित

Etah Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अवागढ़/मारहरा। साधन सहकारी संघ अवागढ़ के सभापति पद के चुनाव में भारी उठापटक के बाद आखिरकार कायम सिंह यादव निवासी वलीदादपुर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जबकि वीरपाल सिंह यादव निवासी नगला गंगा उप सभापति बनाए गए। वहीं ब्लाक क्षेत्र मारहरा के दो सहकारी संघ भोजपुर व मारहरा में भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। मारहरा से सुरेंद्र कुमार वर्मा व भोजपुर से नाथूराम पालीवाल को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति पद को लेकर पिछले 15 दिनों से सपा के जलेसर विधानसभा प्रभारी राकेश यादव जुटे थे, लेकिन अंतिम समय में वह चुनाव से हट गए और अपना समर्थन कायम सिंह यादव को दे दिया। वहीं दूसरे गुटमें ठाकुर मेघपाल सिंह, कायम सिंह यादव तथा उड़ेरी प्रधान रनवीर सिंह का नाम चर्चा में था। मंगलवार को खंड विकास कार्यालय पर कायम सिंह यादव ने अपना पर्चा दाखिल किया। तय समय में कोई और नामांकन न होने पर निर्वाचन अधिकारी ऐवरन सिंह व सचिव यशपाल सिंह चौहान ने उन्हें निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया। बता दें कि कायम सिंह इससे पांच वर्ष पूर्व लगातार 15 वर्षों तक अवागढ़ सहकारी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके चुने जाने पर जिला पंचायत सदस्य नरेशपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह, अंकित यादव, महेंद्र सिंह यादव, पुजारी यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
ब्लाक क्षेत्र के सहकारी संघ मारहरा पर 13 संचालकों की आम सहमति से सुरेंद्र कुमार वर्मा निवासी नगला ककरेट को अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र एजाज खां निवासी फीरोजपुर सिलौनी का आवेदन आने पर उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इस मौके पर सचिव नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुवैरी, प्रमोद कुमार यादव, महेंद्र सिंह राजपूत, सुरेशचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। भोजपुर सहकारी संघ के आरओ रघुवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नाथूराम पालीवाल निवासी भोजपुर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सुनहरी लाल निवासी गढ़िया का एकमात्र आवेदन पत्र प्राप्त हुआ। दोनों को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें