एटा। बागवाला क्षेत्र के गांव लोहाबादशाहपुर निवासी एक महिला संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताकर रेफर कर दिया।
सुनीता 32 वर्ष निवासी लोहाबादशाहपुर सोमवार की देर शाम अपने घर पर संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आकर झुलस गई। घटना को देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घरवाले उसे जिला अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया।
तीन पर लगी गैंगस्टर
एटा। जनता में भय व्याप्त कर उनसे धनोपार्जन करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सोनू निवासी लालपुर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जनता के साथ लूटपाट आदि संगीन वारदात कर भय व्याप्त करने के बाद उनसे धनोपार्जन करता था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।