एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोली लगने से छात्र की मौतगोली लगने से छात्र की मौत

Etah Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगंज। कस्बा के मैनगंज निवासी कक्षा 8वीं के छात्र की खेल-खेल में रायफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला मैनगंज निवासी 12 वर्षीय प्रसंग पुत्र कुलदीप शर्मा और मोहल्ले का ही अंशू दोनों ही एक ही विद्यालय में कक्षा 8वीं के छात्र हैं। स्कूल के अलावा घर पर भी दोनों एक साथ बैठकर पढ़ाई करते थे। सोमवार की देर शाम प्रसंग रोज की तरह अंशू के घर पर पढ़ाई करने के लिए गया था। उसी दौरान अंशू ने मकान के अंदर कमरे में टंगी रायफल उतार ली। जहां खेल-खेल में अंशू से रायफल चल गई। इससे निकली गोली सामने बैठे प्रसंग की कनपटी में जा धंसी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर इलाका पुलिस मौके पर जा पहुंची। जहां पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। वहीं इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें