एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तालाब के दलदल में फंसकर एक बैल मरा

Etah Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मिरहची। कस्बा मारहरा रोड पर स्थित तालाब अब तक दर्जनों पशुओं की जान ले चुका है। रविवार की सुबह चार बैल हरा चारा खाने के लिए तालाब में घुस गए। इस दौरान दलदल में फंस जाने से एक बैल मर गया, जबकि तीन को लोगों ने बाहर निकाल लिया। वहीं लोगों का कहना है कि तालाब के पानी में करंट आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत का तालाब जलकुंभी और कीचड़ से भरा है। कस्बे का पानी इसी तालाब में जाता है जिससे इसमें दलदल जैसी स्थिति बन गई है। बताते हैं कि रविवार की सुबह आठ बजे विपन निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ अपने चार बैलों को मिरहची की पैंठ में बेचने के लिए लाया था। तालाब में हरी घास देखकर चारों बैल उसमें घुस गए और दलदल में फंस गए। जिससे एक बैल ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन को लोगों ने बाहर निकाल लिया। कुछ लोगों का कहना है कि तालाब में करंट आ रहा था।
लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान मिरहची ने तालाब की सफाई की अनुमति के लिए पत्र प्रशासन को भेजा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मिरहची धनराज सिंह का कहना है कि तालाब में करंट नहीं था। कीचड़ में फंसकर पूर्व में भी दर्जनों पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें