एटा। नेहरू युवा मंडल दासपुर के तत्वावधान में जलालपुर सांथल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में लाखापुर टीम ने बाजी मार ली। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम का मुकाबला जलालपुर सॉथल की टीम से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहरि नाथ वर्मा जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र और मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की पूर्व सदस्य सत्या बहन एवं उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत अध्यक्ष अशोक जादौन थे। कार्यक्रम संयोजक अनिल सोेलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित लोगों में राजीव सोलंकी, डब्लूू जादौन, प्रमोद यादव, प्रेम सिंह शाक्य, देवेंद्र शाक्य, जुगेंद्र पाल सिंह, अनुराग राठौर, उदय प्रताप सिंह, श्याम सिंह शाक्य, देंवेंद्र वर्मा, गुरुदीप सोलंकी आदि थे।