एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेल से बंदी ने मांगी दो लाख की रंगदारी

Etah Updated Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। जिला कारागार में निरुद्ध एक हत्यारोपी ने जेल के सिपाही के माध्यम से एक व्यक्ति को धमकी भरा पत्र भेजकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में कैदी और जेल के सिपाही सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी प्रमोद कुमार ने पिछले वर्ष अपने फुफेरे भाई की हत्या कर दी थी। इसके चलते वह उसी समय से जिला कारागार में निरुद्ध है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन अंबेडकर नगर स्थित अपना मकान वहीं के सालिकराम को बेच कर कहीं चले गए थे। इसकी जानकारी जब जेल में बंद प्रमोद को हुई तो उसने मकान खरीदने वाले सालिगराम को मकान में आधा हिस्सा या फिर दो लाख रुपये की रंगदारी देने का धमकी भरा पत्र जिला कारागार के एक सिपाही के माध्यम से भिजवाया। इतना ही नहीं कैदी ने उसे तीन पत्र अलग-अलग तारीख में भेजे थे। इसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। बाद में सालिगराम ने मामले की रिपोर्ट कैदी प्रमोद और जेल सिपाही सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें