एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर की थी हत्या

Etah Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अवागढ़। क्षेत्र के गदेश्वरा के समीप शनिवार की देर शाम हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन इसमें नाकाम होने पर उसने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि सत्यवीर निवासी उसमानपुर थाना खंदौली शनिवार को अपनी पत्नी के साथ गांव सरानी आया था। उसी दौरान उसने अवागढ़ से अपनी पत्नी को उसके यहां पल्लेदारी का काम करने वाले पूती निवासी सरानी के साथ उसके गांव भेज दिया। जबकि वह गदेश्वरा गांव में अपने साले के साथ सरसों खरीदने चला गया। पूती महिला को गेहूं के खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें विफल रहने पर उसने गमछा से उसके गले में फांसी लगा दी। मृतका के पति ने अवागढ़ थाना में पूती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें