एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली सांई नाथ की पालकी शोभायात्रा

Etah Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जलेसर। सांईनाथ मंदिर की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को दर्जनभर झांकियों के साथ सांई पालकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली। शोभायात्रा में सांसद रामशंकर कठेरिया भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद कठेरिया ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, इससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। सांई पालकी शोभायात्रा मां पथवारी मंदिर से प्रारंभ होकर गोलनगर, दरगाह, नकट कुआं, कटरा चौकी, शेरगंज, बड़ा बाजार, नाला बाजार, मंडी जवाहर गंज, महावीर गंज होती हुई पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। सांई यात्रा के दौरान सांईनाथ श्रवण कुमार की पालकी, श्रीकृष्ण दर्शन महादेव आदि की दर्जन भर झांकियां साथ चल रही थीं। इस दौरान सड़क पर युवक लेट गए, जिनके ऊपर से सांई भगवान बना युवक निकला। यह झांकी लोगों का आकर्षक का केंद्र बनी।
इस मौके पर गिर्राज वार्ष्णेय, प्रेम सिंह फौजी, हरिश चंद्र गुप्ता, भगवानदास वार्ष्णेय, सुनील दिवाकर, अंकित गुप्ता, तरुन वार्ष्णेय, राधे अग्रवाल आदि थे। रात को सांई भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें