एटा। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।
गोष्ठी में उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आठ घंटे रात्रि विश्राम और दिन में कम से कम दो घंटे आराम करना चाहिए। एसीएमओ डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. भगवान दास भिरौरिया ने कहा कि गर्भवती महिला को नियमित टीकाकरण कराना चाहिए। वहीं उपमुख्य चिकित्साधिकारी एनआरएचएम डॉ. एके यादव ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह, जिला सलाहकार समिति के सदस्य राकेश कश्यप, प्रेमपाल सिंह, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, दीपक कुमार, रामप्रकाश, अनिल भारद्वाज आदि उपस्थित थे।