एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अवैध संबंधों के कारण हुई थी मानिकचंद्र की हत्या

Etah Updated Thu, 25 Apr 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अवागढ़। हजारा नहर में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण की गई थी। आरोपियों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। वहीं, उन्होंने हत्या की रिपोर्ट ससुरालियों के विरुद्ध दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत सात अप्रैल को ग्राम इसौली निवासी मानिकचंद्र पत्नी सावित्री को बुलाने अपनी ससुराल सरानी थाना अवागढ़ आया था, जहां उसकी ससुर से कहासुनी हो जाने के कारण वह वहां से चला आया। उसके पीछे पत्नी भी चली आई, ग्राम चुरथरा से मानिकचंद्र गायब हो गया। इंतजार करने के बाद सावित्री अपनी ससुराल इसौली चली गई तथा पूरी कहानी से ससुराल वालों को अवगत कराया। दो दिन बाद उसका शव हजारा नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसमें उसकी हत्या गला घोटने से होना बताया गया। मृतक के भाई गंगाराम ने अवागढ़ थाने में ससुर, पत्नी व कई अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मानिकचंद्र के मोबाइल नंबर को लगाए गए सर्विलांस की मदद व अपनी जांच में हत्या का कारण मृतक का अपने छोटे भाई महेश की पत्नी से अवैध संबंध होना पाया। पुलिस ने हत्या में शामिल भाई महेश बघेल, बलवीर, बनी खां निवासी इसौली थाना सकरोली व बहनोई चोब सिंह निवासी बावस थाना सिकंदराराऊ हाथरस को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वहीं इसौली के ही काछी व साधू फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें