एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिक्शा चालक सहित दो को गोली मारी

Etah Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड पर रविवार की देर शाम रिक्शा चालक के किराया मांगने पर रंगबाजों ने उसे गोली मार घायल कर दिया। जबकि इसी क्षेत्र के गंगनपुर और निधौलीखुर्द के मध्य दावत खाकर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को भी गोली मार बदमाशाें ने घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा व थाना अलीगंज के नई बस्ती निवासी रामप्रकाश (40) एटा शहर में रिक्शा चलाता है। रविवार को वह बस स्टैंड से दो सवारियों को आगरा रोड पर ले जा रहा था। रिक्शा चालक ने दोनों से किराया मांगा। इससे बौखलाए आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उस पर फायर कर दिया। जो उसके हाथ में जा धंसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को मौके पर पहुंचे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी तरफ शिवलाल निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर शहर से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगनपुर और निधौलीखुर्द के बीच अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें