एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कार न देने पर महिला को मारपीट कर निकाला

Etah Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा । जैथरा क्षेत्र के गांव बनियाढारा निवासी ससुरालियों ने महिला को दहेज में कार न मिलने के चलते पीटकर घर से निकाल दिया। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला के पिता ने जैथरा थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद थाना मीरापुर के पितखना निवासी प्रिंयका (20) की शादी उसके परिजनों ने जैथरा क्षेत्र के गांव बनियाढारा निवासी अशोक कुमार के साथ की थी। लेकिन शादी में मिले उपहार से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे महिला से एक कार की मांग कर उसे तंग करने लगे। इतना ही नहीं मांग को पूरा न होते देख ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला के पिता रामनाथ ने जैथरा थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें