एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Etah Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा (ब्यूरो)। राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले परिषद के 14 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन और नई पेंशन नीति के विरोध में बुधवार को भी कर्मचारियों ने शीतलपुर ब्लाक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की नवगठित सरकार के आने पर कर्मचारी समाज आश्वस्त था कि कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। बताया कि 15 जून को सुबह 11 बजे नलकूप कालोनी पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके राजेश कुमार, सुरेश कुमार, उमेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, डीके जौहरी, जयवीर सिंह चौहान, हर्षेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें