एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूरा स्टाफ हटाया, तीन सीडीपीओ को जिम्मेदारी

Etah Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मिरहची। बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर अवैध वसूली की शिकायत पर मिलने पर हुई कार्रवाई के बाद जिला परियोजना अधिकारी पवन कुमार यादव ने कार्यालय के पूरे स्टाफ को हटा दिया है। उन्हाेंने पुष्टाहार के वितरण में तीन सीडीपीओ को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड मारहरा के सहायक परियोजना अधिकारी कार्यालय का शुक्रवार को जिला परियोजना अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया और पूर्व में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान सीज गोदाम को खुलवाकर शेष 1621 बैगों के पुष्टाहार का वितरण अपने सामने ही वितरित कराना शुरू किया। डीपीओ पवन कुमार यादव ने बताया कि अवैध वसूली में लिप्त सीडीपीओ एवं दोनों सुपरवाइजरों को केंद्र से हटा दिया गया है और तत्कालीन व्यवस्था के लिए सीडीपीओ निधौलीकलां शकुंतला अग्निहोत्री, अलीगंज की बीना सोलंकी एवं शीतलपुर की गीता वर्मा को लगा दिया गया है यह तीनों ही सीडीपीओ अपनी निगरानी में पुष्टाहार का वितरण कराएंगी और सभी की शिकायतों का निस्तारित भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें