एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर से गए युवक का शव कुएं में मिला

Etah Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। निधौलीकलां क्षेत्र के मोहल्ला मोहरान निवासी एक दलित युवक शनिवार की शाम को अपने घर से बहन के गांव जाने की कहकर गया था। उसका रविवार की सुबह गांव से कुछ दूर बने एक कुएं में शव मिला। पुलिस ने बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि परिवारीजन युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबा व थाना निधौलीकलां के मोहल्ला मोहरान निवासी 30 वर्षीय टीटू शनिवार की शाम अपने घरवालों से बहन के गांव सोरों में जाने की कहकर गया था। उसका शव रविवार की सुबह लोगों ने गांव से कुछ दूर स्थित एक कुएं में पड़ा देखा। कुएं में शव पडे़ होने की जानकारी पाकर तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में लोगों ने उसकी शिनाख्त टीटू के रूप में की।
सूचना मिलने पर घरवाले भी वहां पहुंचे। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। परिवारीजन युवक द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की बात कह शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें