एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैवाड़ी में दो पक्ष भिडे़, फायरिंग

Etah Updated Tue, 13 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा (ब्यूरो)। सकीट क्षेत्र के गांव रैवाड़ी में दो पक्ष खेत की फसल काटने के लिए आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसकी रिपोर्ट दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकीट क्षेत्र के गांव रैवाडी निवासी मान सिंह ने बताया कि उसके गांव के ही राजवीर ने सात लोगों के साथ मिलकर खेत में खड़ी उसकी फसल को नष्ट कर दिया। इसका विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट की। वहीं राजवीर ने बताया कि मान सिंह के भाई लाल सिंह ने चार साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर फायरिंग कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें