एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आपरेशन के बाद तड़पता छोड़ गया स्टाफ

Etah Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मिरहची। पीएचसी पर तीन महिलाओं द्वारा नसबंदी आपरेशन के बाद परेशान रहीं महिलाओं की किसी ने नहीं सुनीं। शाम तीन बजे के बाद अस्पताल के बेड से हटाकर बरामदे में लिटाकर स्टाफ चला गया। एक महिला घर लौट गई वहीं दो रात आठ बजे तक वहीं तड़पतीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीएचसी मिरहची पर आपरेशन के कैंप में तीन नसबंदी के आपरेशन किए गए थे। आपरेशन पूर्ण होने से पहले ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार केंद्र से चले गए। तीनों महिलाओं के आपरेशन तीन बजे जैसे ही पूर्ण हुए तो नसबंदी आपरेशन करने वाली टीम भी चली गई। टीम के जाने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने इन महिलाओं को बेड से हटाकर बरामदा में पहुंचा दिया। और अस्पताल को बंद करके चले गए। जब महिलाओं के परिजनों ने उन्हें घर पहुंचाने के लिए कहा तो किसी ने नहीं सुना। एक महिला के परिजन निजी वाहन से उसे घर ले गए। वहीं, दो महिलाएं नीता एवं रीना दर्द से बिलखती रहीं। घटना की जानकारी मिलने पर रात्रि सात बजकर 45 मिनट पर पहुंची अमर उजाला टीम ने महिलाओं का दर्द जाना और उनके द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रात्रि आठ बजे 102 नंबर गाड़ी बुलाई गई और आपरेशन वाली महिलाओं को उनके घर पहुंचाया गया। आपरेशन कराने आए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध जमकर काटा हंगामा।


आपरेशन के बाद घर पहुंचाने की जिम्मेदारी एमओआईसी की बनती है। महिलाओं को अस्पताल से बाहर डालकर चले जाना घोर लापरवाही है। जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ, एटा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें