एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनावों में वादे तो मिले, बिजली नहीं

Etah Updated Tue, 01 Oct 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। विकास खंड शीतलपुर के गांव नगला लक्ष्मन में विद्युतीकरण की दरकार है। यहां के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। सोमवार को गांव के तमाम लोेेगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला लक्ष्मण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस गांव में अभी तक बिजली भी नहीं पहुंची है। लोग मायूस हैं। ग्रामीण कोतवाल सिंह, विनय यादव का कहना है कि चुनाव के दिनों में बिजली का वादा करने वाले नेता फिर लौटकर नहीं देखते। ज्ञापन देने पहुंचे संतोष उपाध्याय ने बताया कि गांव की उपेक्षा अभी तक दूर नहीं हो रही, जबकि निकटवर्ती गांवों में विद्युतीकरण हो चुका है। गांव की 1200 की आबादी अंधेरे में जीवन यापन कर रही है।
ज्ञापन देने वालों में धीरज यादव, वीरेश कुमार, वीरेश यादव, सत्यवीर, अमरपाल, धर्मवीर सिंह, योगेश यादव, वीरपाल, शिवाजी, पवन कुमार, सुशील कुमार, निर्दोष कुमार, अवनीश कुमार, हरिओम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें