एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिलेंडर में आग से हजारों की कीमत का सामान राख

Etah Updated Wed, 09 Oct 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। निधौली रोड स्थित अशोक नगर के एक घर में मंगलवार की सुबह गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर में जगदीश प्रसाद का मकान बना है। उनके नाती राहुल ने बताया कि सुबह घर की महिलाएं बाहर गई हुई थीं। वह गैस पर खाना बना रहा था। इस दौरान सिलेंडर लीक होने लगा और अचानक उसने आग पकड़ ली। आग लगते ही वह रसोई से बाहर निकल आया और चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल मौके पर पहुंचती उससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग से टीवी, अलमारी, बेड, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय मनोज नामक युवक का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें