एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फर्जी बैनामा कराया, अब मांग रहे 25 लाख चौथ

Etah Updated Fri, 18 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा । कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से प्लाट का बैनामा करा लिया। बाद में आरोपी रंगदारी दिखाकर लाखों की चौथ मांग रहे हैं। इसकी प्राथमिकी पीड़ित ने 12 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला भूपाल भवन वैरूनगंज निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि मोहल्ला जशोदा नगर निवासी कांती देवी का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान एक हफ्ते पहले चोरी-छिपे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तहसील से उसके प्लाट का फर्जी बैनामा करा लिया। जब उसने तहसील जाकर कागज देखे तो पता चला कि प्लाट का बैनामा हो चुका है। इस संबंध में आरोपियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने रंगदारी दिखाते हुए 25 लाख रुपये की मांग भी रख दी। रुपये न देेने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने 12 लोगों क्रे िखलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें