एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी एग्रो ने धान खरीद से खींचे हाथ

Etah Updated Sat, 09 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। यूपी स्टेट एग्रो द्वारा पिछले वर्ष खरीदे गए 257 मीट्रिक टन धान का बकाया 56 लाख रुपया न मिलने पर विभाग ने इस बार धान खरीदने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में यूपी स्टेट एग्रो ने जिला खाद्य विपणन विभाग को पत्र भेजकर अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष यूपी एग्रो के एटा व अवागढ़ केंद्रों पर धान की खरीद हुई थी, जिसमें यूपी एग्रो ने 257 मीट्रिक टन धान खरीद कर संजय राइस मिल एटा को दिया था। राइस मिल से चावल एफसीआई को जाता है। एफसीआई द्वारा धान का भुगतान अभी तक नहीं किया गया, जिसके चलते विभाग के प्रबंधक ने जिला खरीद अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि समय पर बकाया धनराशि का भुगतान न होने पर इस बार विभाग द्वारा धान की खरीद नहीं की जाएगी। शुक्रवार को हुई जिला खरीद अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक में भी यूपी एग्रो के प्रबधंक से इस संबंध में वार्ता की गई, लेकिन धान की खरीद को लेकर अभी तक कोई स्थित स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जलभराव का भी बनाया बहाना
एटा। धान की खरीद के लिए नामित किए गए आगरा रोड स्थित केंद्र पर यूपी स्टेट एग्रो के प्रबंधक ने जिला खाद्य विपणन विभाग को भेजे पत्र में बताया है कि बरसात होने से विभाग के परिसर में जलभराव हो जाता है। जिससे खरीदा हुआ धान बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन

जब तक बकाया 56 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक धान नहीं खरीदा जाएगा। वहीं यूपी स्टेट एग्रो परिसर सड़क से नीचे होने की वजह से जलभराव हो जाता है। जिससे धान खराब हो सकता है।
-- हरिपाल सिंह, जिला प्रबंधक, यूपी स्टेट एग्रो, एटा।
यूपी स्टेट एग्रो से वार्ता चल रही है। शुक्रवार को भी बैठक में जिला खरीद अधिकारी राजेंद्र कुमार ने यूपी एग्रो के प्रबंधक की समस्या को सुना।
-- एके भटनागर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एटा।
समर्थन मूल्य योजना के तहत होगी खरीद
एटा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला खरीद अधिकारी राजेंद्र कुुमार ने कहा है कि उप्र शासन खाद्य एवं रसद के अनुसार वर्ष 2013-14 में सीधे किसानों से एवं आढ़तियों के माध्यम से समर्थन मूल्य योजना के तहत धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए धान का मूल्य 1,310 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए मूल्य 1,345 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी केंद्र पर कोई समस्या आती है, तो किसान नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05742238735 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के एटा, जैथरा, जलेसर, अवागढ़ एवं मिरहची में, पीसीएफ के अचलपुर, ककरावली, अवागढ़, सकीट, बागवाला, निधौलीकलां, पौंडरी, दलशाहपुर, धुमरी एवं बाबसा में, यूपी स्टेट एग्रो के एटा एवं अवागढ़ में तथा उपभोक्ता सहकारी संघ निधौलीकलां एवं जैथरा में धान क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें