एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ख्वाब ही रहेगा मोदी का प्रधानमंत्री बनना : दिलनवाज

Etah Updated Sun, 17 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। कांग्रेस के जोन कोआर्डिनेटर व बुलंदशहर केसियाना सीट से विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा। पिछली बार भी भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी को कुछ इसी तरह जनता के सामने पेश किया था, लेकिन देश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लेकर आई। इस बार भी मोदी लहर की चर्चाएं हैं, 2014 के बाद इनकी हवा निकल जाएगी। उन्होंने माया पैलेस स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएगी। जिसे लेकर 21 नवंबर को सभी जनपद के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच विधानसभा का घेराव करेंगे। जनपद से करीब 200 बसें पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने तीसरे मोर्चे के बारे में कहा कि यह हवा-हवाई है। कहीं भी तीसरा मोर्चा नजर नहीं आएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पीएम पद के प्रत्याशी हाेंगे। इसकी घोषणा कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद से लोकसभा प्रत्याशी का चयन कर दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, राकेश कुमार यादव, प्रदीप पालीवाल, चोब सिंह बघेल, वेदप्रकाश यादव, सचिव/मीडिया प्रभारी गगन यादव, प्रेमपाल सम्राट, सुरेंद्र कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अज्जो देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें