अवागढ़। सहनौआ रोड स्थित साईंधाम स्थित मंदिर में साईंबाबा की प्रथम स्थापना दिवस पर शुक्रवार की सुबह से ही धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर पर सर्वप्रथम सांई बाबा का अभिषेक, सांई यज्ञ का आयोजन हुआ। बाद में बैंडबाजों के साथ कस्बे में शोभायात्रा और पालकी निकाली गई।
शोभायात्रा आगरा रोड स्थित व्यापारी देवेंद्र गुप्ता के आवास से प्रारंभ होकर रोडवेज तिराहा, लोहा मंडी, अखाड़ा चौराहा, मैन बाजार, सराफा बाजार और बारहद्वारी से होते हुए साईं मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आरती उतारी गई। इस दौरान भजन ‘ले सांई का नाम’ और ‘मेरे घर के आगे साईंराम मंदिर बन जाए’ जैसे गानों पर झूम उठे। इस दौरान इस दौरान कई झांकियां निकाली गईं। इसके बाद मंदिर परिसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। बाद में साईं की विशाल भोग प्रसादी का आयोजन पूर्व सभासद अनीता शर्मा व संजय शर्मा पोपो द्वारा किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी धार्मिक आयोजन गोपालजी मंदिर के महंत विश्वदीप भारद्वाज की देखरेख में हुए। इस मौके पर मनोज गोयल कान्हा, संजीव वार्ष्णेय, प्रवेश अग्रवाल, विपिन जैन, गोल्डी गोयल, विनीत गुप्ता, पुजारी यादव, पप्पू नावली, सुरेंद्र वार्ष्णेय आदि थे।