एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम घोषित

Etah Updated Tue, 10 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगंज (ब्यूरो)। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2014 के लिए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामेंद्रपाल पांडेय ने इसकी घोषणा कर दी है। इसके तहत नामांकन पत्र 17 से 19 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी में नियमानुसार परिवर्तन 30 नवंबर तक किया जा सकता था, जिसे पूर्ण करने में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी असफल रही है और समय सीमा अनुसार एल्डर्स कमेटी में परिवर्तन नहीं हुआ। इसके कारण 30 नवंबर की आम सभा की बैठक स्थगित कर दी गई। इसके बाद चुने गए चेयरमैन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके तहत नामांकन पत्रों की जांच और आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय, नामांकन पत्रों पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण और नाम वापस लेने का समय 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मतगणना व परिणाम मतदान के तत्काल बाद होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें