कासगंज/सोरों। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कार्यवाहक प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर न करने से संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में शिक्षकों के वेतन की समस्या खड़ी हो गई है। इस पर शिक्षकाें व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान कराने की मांग की है।
नगर पालिका द्वारा संचालित इस कॉलेज की प्रधानाचार्य डा. सिद्धेश्वरी देवी द्वारा पद से त्याग पत्र देने के कारण प्रबंध समिति ने अक्तूबर माह में वरिष्ठ प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दुबे को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनके हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं किए। उच्च न्यायालय ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को 21 नवंबर को शिक्षक के हस्ताक्षर प्रमाणित कराने के आदेश जारी किए। न्यायालय के आदेश पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया, फिर भी अनुपालन नहीं हुआ। हस्ताक्षर प्रमाणित न हो पाने से तीन माह से वेतन का भुगतान की समस्या खड़ी हो गई।
वेतन की समस्या से जूझ रहे शिक्षकों ने विद्यालय में प्रदर्शन करने के बाद कासगंज पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान की मांग की। इस दौरान ं अखिलेश तिवारी मंत्री माध्यमिक शिक्षा संघ, देवेंद्र दुबे प्रधानाचार्य, वीरेंद्र मिश्र, अमित त्रिवेदी, संजय कुमार, मनोज कुमार, भगवती सुमन, अमर सिंह, रामकरण, मनमोहन सिंह, शरद माहेश्वरी, राकेश पांडे, सुखराम वर्मा, बादशाह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, कुंवरपाल, बृजेश कुमार आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।