अलीगंज (ब्यूरो)। दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के मामले में पति सहित तीन नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि तीन दिसंबर को थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला नगला पड़ाव में सविता की शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। इस मामले में फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मंजिना निवासी सविता के पिता ओमप्रकाश ने दामाद रीतेश सहित 12 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ अलीगंज शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पति रीतेश, सास और छोटे भाई को पकड़ लिया गया।