एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलभराव के कारण लोगाें का गुस्सा फूटा

Etah Updated Wed, 22 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। मोहल्ले में जलभराव के कारण गुस्साए कृष्णानगर के लोगों ने मंगलवार को पटियाली गेट चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने लोगाें को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे पटियाली गेट स्थित मोहल्ला कृष्णानगर के लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। सड़क पर उतरे लोगों ने पटियाली गेट पर जाम लगा दिया। इससे गंजडुंडवारा व पटियाली को जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि शिकायतों के बाद भी नगर पालिका ने उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया है। आए दिन स्कूली बच्चे गंदे पानी में गिरकर चुटैल हो रहे हैं। अन्य लोगाें को भी परेशानी हो रही है। आधा घंटा तक लगे जाम के बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर जाम नहीं खोला। बाद में एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, अधिशासी अधिकारी एमए अंसारी मौके पर पहुंचे। समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
बताते हैं कि पटियाली गेट की तरफ नाले का निर्माण चल रहा है। इस कारण जलभराव की समस्या हो गई है। ईओ ने बताया कि लोगाें ने जलभराव होने के विरोध में जाम लगाया था। बाद में उन्हें जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। इस मौके पर महीपाल सिंह, सुरेशचंद्र, शिवकुमारी, कमला देवी, गंगादेवी, सरोज, मिथलेश, संतोष कुमार, ममता, मुकेश, मिश्रीलाल, विनोद, बेचेलाल, देव सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें