एटा। उपजिलाधिकारी सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने आदेश की अवहेलना करने के आरोप में दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने लेखपाल राममूर्ति के निधौलीकलां स्थानांतरण आदेश के बाद भी शासकीय अभिलेख अपने पास रखने, चार्ज परिवर्तन न करने एवं लेखपाल हरी दत्त शर्मा ख्वाजगीपुर इंचार्ज यादगारपुर द्वारा डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना अंतर्गत ग्राम यादगारपुर में गलत आंकड़े प्रस्तुत करने और राजस्व विभाग से संबंधित अन्य कार्यों में रुचि न लेने पर यह कार्रवाई की है।
तहसीलदार ने बताया है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित ग्रामों में प्रतिदिन शाम सात बजे तहसील मुख्यालय पर सभी राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित लेखपालों की बैठक में समीक्षा की जा रही है, जिसमें निर्विवाद उत्तराधिकार के प्रकरणों का निस्तारण एवं ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण, चकरोड की पैमाइश के उपरांत खाली कराना प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। इस कार्य में उदासीन एवं लापरवाही करने वाले राजस्व निरीक्षक/लेखपालों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।