एटा (ब्यूरो)। परिवार को बेहोश कर किशोरी के लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। भगीपुर बस्ती के कुछ लोगों पर शक जताया जा रहा है। उन पर आरोप है कि वो किशोरी को अगवा कर ले गए।
बता दें कि एक मोहल्ला निवासी परिवार के तीन लोग शनिवार सुबह घर पर बेहोश मिले थे। परिवार में छोटी बेटी लापता थी। पड़ोसियों और रिश्तेदार ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को घटना की रिपोर्ट पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को ले जाने वाला आरोपी भगीपुर का बताया जा रहा है। उसके घर पर ताला लगा है। उसके साथी नई बस्ती के रहने वाले हैं, जिनके तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही हैं।