एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाया

Etah Updated Mon, 23 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर उसे गैरिज में बंधक बनाकर रखा, साथ ही मारपीट भी की। घटना की रिपोर्ट पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंधक को छुड़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे बाद में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी गिरीश शिकोहाबाद रोड पर दुकान करता है। उसकी दुकान के पास ही मुन्ने खां निवासी हाजीपुरा का गैरिज भी है। बताते हैं कि गिरीश ने मुन्ने खां से काफी समय पहले कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये न दे पाने के कारण आए दिन मुन्ने खां जान से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार की देर शाम जब गिरीश घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी मीरा को चिंता हुई। उन्होंने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछा, मगर वह नहीं मिला। रात्रि में ही महिला ने पूरी बात थाने पहुंचकर पुलिस को बताई।
पुलिस आरोपी मुन्ने खां के गैरिज पर पहुंची तो आरोपियों ने गिरीश को जंजीर से बांधे रखा था जिसे छुड़ाकर मौके से एक आरोपी राकेश निवासी भिनवापुर जैथरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मुन्ने खां व सलमान भागने में सफल रहे। मामले की रिपोर्ट मीरा ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें