एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत

Etah Updated Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा (ब्यूरो)। सोमवार शाम चौथी मील स्थित एक ढाबा पर करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक शिव बिहारी (25) की मौत हो गई। क्लीनर जिला अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिहार थाना जगदीशपुर के गांव नारायनपुर निवासी शिव बिहारी बंगाल से सरिया लेकर गाजियाबाद लेकर जा रहा था। इस दौरान सोमवार देर शाम वह चौथी मील स्थित एक ढाबा पर रुक गया। इसके बाद ढाबा पर लगे बिजली के तार पर वह रस्सी समझकर बैठ गया। इसी पर भीगे हुए कपड़े भी डाल दिए। जैसे ही उसने कपड़े डाले तभी अचानक करंट से वह उसकी चपेट में आ गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें