एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री शिवपाल का दौरा रद

Etah Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। जिला प्रभारी मंत्री व सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का एटा का दौरा निरस्त हो जाने पर शनिवार को होने वाली जिला योजना के बैठक अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई। बता दें कि बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 90.97 करोड़ की जिला योजना पर प्रभारी मंत्री की मुहर लगनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार में जिला योजना का महत्व बजट के अभाव और लापरवाही के चलते घटता जा रहा है। आसपास के जिलों में जिला योजना की बैठक प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हो चुकी हैं, लेकिन प्रभारी मंत्री द्वारा जिले को समय न दिए जाने के चलते जिला योजना के प्रस्ताव लटके हुए हैं। गत वर्ष जून के माह में इसे स्वीकृति मिली थी, लेकिन स्वीकृति के बाद बजट का अभाव सामने आ गया।
जिला योजना समिति के अध्यक्ष और जिला प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वित्तीय वर्ष 2013-14 की 90.97 करोड़ रुपये की जिला योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, लेकिन शासन द्वारा जिले को स्वीकृत राशि में से कुल 38 प्रतिशत ही धन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा इस बार भी जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री को 90.97 करोड़ की जिला योजना के प्रस्तावों को मंजूरी देनी थी।
विज्ञापन

इसके इतर प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी भी व्यस्त दिखाई दे रहे थे। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी गत वर्ष स्वीकृति किए गए कार्यों की फाइलों व बुकलेटों को तैयार करने में जुटे हुए थे। सबसे अधिक उथलपुथल लोक निर्माण विभाग कार्यालय में देखने को मिली, क्योंकि प्रभारी मंत्री सूबे के लोक निर्माण मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें