एटा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुंवर रघुवीर सिंह इंटर कालेज में ध्वजारोहण हुआ। प्रधानाचार्य विजय कुमार सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। रेवाड़ी मोहल्ला स्थित श्रीराम चित्रगुप्त कन्या जूनियर हाईस्कूल में आदेश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी ओपी अकेला थे। लालगढ़ी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या नीरजा यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम संचालन ब्रजेश कुमार शर्मा ने किया। मां गायत्री मूक बधिर विकलांग एवं नेत्रहीन मानव उत्थान समिति के तत्वावधान में शिकोहाबाद रोड पर कुंवरपुर राजपुर स्थित प्रभात किरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कामरेड राजाराम ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता जेपी चंदवरिया ने की। धुमरी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। साइकिल मार्च भी निकाला। इस दौरान प्रबंधक मिट्ठन लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेंद्र गुप्ता, प्रधान कालीचरण गुप्ता मौजूद थे।
भारत विकास परिषद में ध्वजारोहण के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। अरविंद अग्रवाल अध्यक्ष, शिवशंकर उपाध्यक्ष, लोकेश माहेश्वरी सचिव, राजीव सेठ महासचिव व मीडिया प्रभारी, प्रेम नारायण खेमका को कोषाध्यक्ष, सुबोध गर्ग को सहकोषाध्यक्ष, विपिन वर्मा डेविड को संरक्षक पद पर शपथ दिलाई गई। इस दौरान महासचिव राजीव अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, डा. तरुण शर्मा, डा. दिव्या लहरी आदि मौजूद थे।
सुनहरी नगर स्थित कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गोला, मुकेश मिश्र, मुकेश आदि की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य हरनाम सिंह, गंगानारायण त्रिवेदी, ब्रजनंदन माहेश्वरी, सुधीर गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, वीरेन्द्र वार्ष्णेय आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। जीटी रोड स्थित लिम्रा इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. लोहिया शिक्षा समिति की अध्यक्ष कमरजहां ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, समूह नृत्य, समूह गीत व देश भक्तिगीतों का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्या शैलजा थामस, उप प्रधानाचार्य सलीम खां, निदेशक मुहम्मद उमर आदि मौजूद थे। भारती नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह, पंकज जैन, व्यवस्थापक वीरेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। अरथरा स्थित क्रिश्चियन स्कूल में प्रधानाचार्य सुनैना डेनियल, सोनी, मधु सक्सैना, अमित कुमार आदि ने कार्यक्रम मनाया। सरस्वती कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक मनोज उर्फ मोनू राघव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुनीता राघव, राजेश सक्सेना, सरिता, पंकज, आदि मौजूद थे।
एटा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने घंटाघर पर तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, डेविड जैन, दिनेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, एससी जैन आदि मौजूद थे। बावसा स्थित श्री रूपेंद्र सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक रामस्वरूप वर्मा ने ध्वजारोहण किया। नगला बरी स्थित एसपीएस हायर सेकेंड्री स्कूल में मारहरा विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने ध्वजारोहण किया। पिपहरा स्थित नगला खिल्ली मे प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। पूर्व माध्यमिक महुआखेड़ा में प्रधानाचार्य भंवर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, कृष्णपाल, धनदेवी, विमला देवी आदि मौजूद थे। संचालन राजप्रताप ने किया।
जिला कारागार में जेल मेनुअल के अंतर्गत कार्य करने वाली अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों द्वारा बंदियों को शिक्षण कार्य पर पुरस्कृत किया गया। संचालन बंदी रामदेव शास्त्री ने किया। डिप्टी जेलर संजय सिंह द्वारा बंदियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अनार सिंह, अरूण कुमार, भूपेंद्र सिंह, पवन, कंचन प्रताप सिंह, रामेश्वर दयाल, विनोद, हरिकेश, ओमवीर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिला कारागार प्रभारी अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने की।
---
खताओ पर जो शर्मिंदा नहीं, मेरी नजर में वो जिंदा नहीं
स्वतत्रंता दिवस पर नगरपालिका ने कराया कवि सम्मेलन व मुशायरा
ब्यूरो
एटा। नगर पालिका परिषद एटा के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम को स्थानीय मेहता पार्क में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पं. सुरेंद्रनाथ मिश्र तथा संचालन रामकुमार भरत ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी व अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कवियों का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। शायर कशिश एटवी ने शायरी में कहा कि खताओ पर जो शर्मिंदा नहीं है, मेरी नजर में वो जिंदा नहीं है। कवि गिरीश पांडेय ने कहा- यूं तो बढ़कर एक से एक है, इसमें शक नहीं, किन्तु दुनियां में नहीं है मुल्क हिन्दुस्तान सा। कवि सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि- जाति जुल्म का जोर, जोर है गीता ग्रंथ कुरान का। साख शून्य हो रहा देश, क्या होगा हिन्दुस्तान का। कवि एवं गीतकार राजेशबाबू सक्सेना ने कहा कि- भारत तेरी जय हो, भारत तेरी जय हो, हम भारतवासी तन मन से राष्ट्रभक्ति मय हो। इसके अलावा कवि राजेश ‘व्याकुल, करन सिंह यादव, महेश मंजुल, डॉ. चौधरी आलम, अरुण वर्मा ‘अरूण‘, योगेश सक्सेना, डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, उमेशचंद्र मिश्र गंजडुण्डवारा, आरपी सारंग, अजीज फारुखी, राजकुमार भरत, प्रहलाद ‘मलंग‘, राजेश यादव, डॉ. राजेंद्र चौहान, डॉ. सुधीर पालीवाल आदि ने कविता पाठ किया।