एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मिली राहत

Etah Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। गुरुवार का दिन बारिश के नाम रहा। दिन में हुई झमाझम बरसात से लोग झूम उठे। निचले इलाकों में पानी भर गया। स्कूली बच्चे भी बरसात का आनंद उठाते नजर आए। तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह से छाए बादल दोपहर बाद जमकर बरसे। पालिका परिषद के सफाई अभियान की पोल एक बार फिर खुल गई। दो घंटे की बारिश में ही शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। चोंक नाले नालियां जवाब दे गए। इनका पानी सड़कों पर आ गया। ऐसे में लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। शांती नगर, शिशु मंदिर वाला मार्ग, सिंधी कालोनी, अरुणा नगर, रेलवे रोड, मारहरा दरवाजा, मेहता पार्क, बांस मंडी, सिंधी कालोनी, कचहरी रोड आदि इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे।
बारिश से किसानों की बांछे खिलीं
बारिश से अधिकांश किसानों की बांछें खिल गईं। वे खुश दिखाई दिए। इनका कहना है कि सूखे से धान में काफी नुकसान हो चुका है, लेकिन फिर भी बारिश से फसलों को लाभ होगा। इतना ही नहीं आगामी रवी की फसल के सुधार की उम्मीद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें