एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गूंजे भगवान महावीर के जयकारे

Etah Updated Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। पर्यूषण पर्व के समापन के बाद मंगलवार से दो दिवसीय जैन मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र प्रभु की भक्ति की। बैंडबाजों के साथ पुष्पदंत भगवान की रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पर मेला महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ कमलेश कुमार ने किया। श्री दिगंबर जैन वीर मंडल ने समाज के चंद्रमणि जैन, सुरेंद्र जैन, संदीप जैन और कुलदीप जैन का सम्मान किया। साथ ही पर्यूषण पर्व के दौरान 10 दिनों तक प्रभात फेरी में शामिल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दोपहर एक बजे बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। इसमें भगवान पुष्पदंत को रथ पर विराजमान किया गया। रथ पर प्रभु की सेवा में खवासी अशोक जैन, सारथी नरेंद्र जैन लोहिया, कुबेर वीरेंद्र, लालचंद्र जैन, अमित जैन, प्रदुम्न जैन, नरेंद्र पाल जैन इंद्र के रूप में मौजूद थे।
मां जिनवाणी के रथ पर खवासी जिनवर स्वरूप जैन और सारथी यतींद्र जैन थे। रथयात्रा पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, कैलाशगंज, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, गोदाम चौकी होती हुई शाम को घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पहुंची। वहां श्रीजी को विराजमान कर उनका मंगल अभिषेक किया गया। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने भक्तों को मंगल प्रवचन दिए।
विज्ञापन

शाम को राष्ट्रीय जैन संघ द्वारा भगवान की मंगल आरती की गई और रीता दीदी ने प्रवचन दिए। इस मौके पर मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। दिल्ली से आए मनोज शर्मा एंड पार्टी ने एक नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष गुलाब जैन, प्रदीप संजय जैन, विमल हीपोलिन, शैलेंद्र जैन आदि मौजूद थे।

गुजराती संस्कृति की दिखी झलक
एटा। ढोलिया ढोल रे बजाओ, रंगमा-रंगमा जैसे भजनों की धुनों पर थिरकते कदम और उन पर डांडिया नृत्य करती युवती ने गुजराती संस्कृति की झलक दिखाई। सोमवार रात पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में डांडिया प्रतियोगिता हुई। अनु जैन, पारुल और साक्षी जैन अव्वल रहीं।

क्षमावाणी पर्व आज
एटा। जैन समाज बुधवार को क्षमावाणी पर्व मनाएगा। सुबह घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में श्रीजी का अभिषेक, पूजन किया जाएगा। दोपहर को जैन मेला पंडाल से रथयात्रा निकाली जाएगी। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन ने समाज के लोगों से इसमें भाग लेने को कहा है।

घोषित हो राष्ट्रीय क्षमावाणी दिवस
एटा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद और जैन महिला संगठन ने बैठक कर जैन समाज के प्रमुख पर्व क्षमावाणी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की मांग की है। युवा परिषद के अध्यक्ष वशु जैन ने कहा कि क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनि तरुण सागर महाराज के सानिध्य में क्षमावाणी पर्व को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की पहल की गई है। बैठक में बबिता जैन, संरक्षक सुनील बांदा, अशोक जैन, सुधीर जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें