एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लहरा में तालेवर, कुंवरपुर में प्रमोद बने प्रधान

Etah Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कासगंज। सहावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहरा एवं कुंवरपुर के प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। विजयी प्रधानों को समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम लहरा में तालेवर को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 421 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले सोमदत्त को 284 वोट मिले। 137 वोट से तालेवर को विजेता घोषित किया गया। कुंवरपुर में प्रमोद ने 400 वोट पाकर चुनाव जीता। जबकि नेत्रपाल ने 253 वोट ही प्राप्त किए। इन दोनों विजेताओं को रिटर्निग ऑफीसर आरके सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। समर्थकों ने फूल मालाओं से विजयी प्रधानों का स्वागत किया। निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने वाले सिढ़पुरा की क्षेत्र पंचायत बहोरनपुर के वार्ड 26 क ी प्रमिला देवी, ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या एक क ी आरती, ऊंचा गांव के वार्ड तीन की नेम सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रफीक अहमद ने बताया कि मतगणना शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें