एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धनगर समाज ने निकाला जुलूस

अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
धनगर समाज ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर धनगर समाज द्वारा निकाली जा रही अधिकार रथयात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। जिसके बाद अखिल भारतीय धनगर महासभा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन सतीश पाल को ज्ञापन सौंप प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। इससे पहले शिकोहाबाद रोड स्थित गेस्टहाउस में पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीयध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार ने समाज के पक्ष में निर्णय दिया है, प्रदेश सरकार ने धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनने का आदेश दिया है, उसके बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे है। एटा जिले में तहसीलदार जानबूझकर प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे है। कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ आदेश जारी करती है, दूसरी तरफ मौखिक रूप से अधिकारियों से कहकर प्रमाण पत्र नहीं बनने दे रही है। बताया कि एडीएम ने उनकी बातों को सुना, शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूर्वांचल प्रभारी बाबूरामज धनगर, जयसिंह पाल ने कहा कि रथयात्रा को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। शिकोहाबाद रोड से निकाली गई रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रामवीर सिंह, राधेश्याम धनगर ने कहा कि 25 मई को रथयात्रा चार बाग रेलवे स्टेशन लखनऊ पहुंचेगी। जिला अध्यक्ष राधेश्याम धनगर, राजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, श्यामवीर सिंह, सोनेलाल, राजेन्द्र सिंह, नेमपाल सिंह, विनोद धनगर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें