ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
विजेता छात्र छात्राओं के साथ संत विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु की अंतरराष्ट्रीय संस्था तारामंडल द्वारा आयोजित ग्यारहवीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में संत विवेकानंद सीसे पब्लिक स्कूल के मो. फारूख, शिवम पाल, यामिनी वर्मा, युवराज सिंह चौहान, उदित प्रताप सिंह, प्रिंस यादव, शिवांशु यादव, ऋषभ, आयुष सिंह एवं विदिता यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
परीक्षा पांच दिसंबर 2016 को संत विवेकानंद सीनियर सेकंड्री पब्लिक स्कूल में शिक्षिका प्रिया पाठक, रागिनी सेन के निर्देशन में कराई गई थी। इसमें स्कूल के 10 छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर ऊंचा किया। सभी होनहार छात्रों को सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर एवं विद्यालय के निदेशक/प्रधानाचार्य डा. आनंद ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समय प्रबंधन एवं परिश्रम जीवन में प्रगतिदायक होते हैं। इस दौरान शिक्षक विद्या सागर पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, संकर्षण पांडेय, हरगोविंद पाठक, मो. सलीम, सीमा पालीवाल, अर्चना कुलश्रेष्ठ, अरुणा त्रिपाठी, डॉ. हेरोल्ड, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, अर्चना मेमोरियल की प्रधानाचार्य नीलम आनंद, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य भावना सिंह, तारामंडल के विज्ञान संचारक डॉ. एनएस लीला ने बच्चों को बधाई दी है।