एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारी के घर लाखों की चोरी

अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

 पेड़ के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी उड़ा दी। डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांाच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर कादरीगेट निवासी इलेक्ट्रानिक कारोबारी दिनेशचंद्र राठौर के मकान के पास नीम का पेड़ लगा है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे और जीने के रास्ते भीतर दाखिल होकर मेनगेट खोल लिया। इससे बाद उसके अन्य साथी भी घर में घुस आए।

चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को खोल नगदी और जेवर समेट लिए। चोरों ने जेवर निकालने के बाद उनके डिब्बों को सड़क पर फेंक दिया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कादरीगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कुछ देर बाद कोतवाल दिनेश शर्मा भी पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट टीम भी बुलाई गई। दिनेशचंद्र ने  पुलिस को दी तहरीर में दो लाख नगद और करीब 2.50 लाख के जेवर चोरी होने की जानकारी दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें