एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आई बाइक, मासूम की मौत

अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
हाथ कटने के बाद बेसुध रुकसाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

Next Article

बिल्हौर। अरौल सरैया दस्तमखान गांव के सामने जीटी रोड मोड़ पर शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तभी पीछे से आ रहा एक ट्रक ने बाइक में फिर से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां का हाथ कट गया। हादसे दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रोडवेज बस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि निजामुद्दीन पुत्र रफीक उल्ला निवासी बिरहुन, रसूलाबाद, कानपुर देहात अपनी बहन रुक्साना पत्नी इमरान निवासी गंजडुडवारा जिला कासगंज को बाइक से लेने गए थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे निजामुद्दीन ने अपनी बहन रुक्साना, भांजे सहरान (3) और दो वर्षीय जुबरान को बाइक से लेकर बिरहुन की लिए निकला था। निजामुद्दीन अरौल सरैया दस्तमखान जीटी रोड पर था तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे निजामुद्दीन गाड़ी नियंत्रण खो बैठे। देखते ही देखते बाइक जीटी रोड पर गिर गई। इसी बीच रोडवेज बस के पीछे चल रह एक ट्रक ने दोबारा से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना देखकर दौड़े आसपास के लोगों को आते देखकर ट्रक और रोडवेज बस कानपुर की ओर चले गए। ग्रामीणों ने चारों घायलों को सड़क के किनारे कर सीएचसी बिल्हौर भेजा। सीएचसी डाक्टरों को दुर्घटना में घायल दो वर्षीय मासूम जुबरान का एक हाथ और एक पैर काटना पड़ा। जबकि रुकसाना का भी एक हाथ काटना पड़ा, मां बेटे दोनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें कानपुर रेफर किया गया। जुबरान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में निजामुद्दीन और सहरान को मामूली चोटेें आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इंसपेक्टर के मुताबिक दुर्घटना में टक्कर मारने वाली रोडवेज की जानकारी करवाई जा रही है पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट अज्ञात वाहन के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें