एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लौकहा गांव में किसान ने जहर खाकर जान दी

अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

Next Article

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के लौकहा गांव में एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी।  भाई ने बताया कि वह फसल खराब होने से सदमे में था। तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश सचान पुत्र स्वर्गीय छेदालाल सचान ने बताया कि उसका छोटा भाई दिनेश उर्फ भूरा सचान (45) अविवाहित था। वह गांव में लोगों की खेती को लीज (बलकट) पर लेकर किसानी करता था। बताया कि गत वर्ष मौसम की मार के साथ ही खेत में आग लग जाने से उसकी फसल जल गई। जबकि, इस बार फिर मौसम की मार से खेतों में बोई गई गेहूं की फसल गिर गई है।

फसल बर्बाद होने से दिनेश सदमे में था, कुछ दिनों से वह गुमसुम था। मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद वह मकान के बाहर पड़ी चारपाई में लेट गया। बुधवार की सुबह जब वह खाट से नहीं उठा तो परिजनों ने पास जाकर देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। डाक्टर को दिखाया गया तो परीक्षण के बाद उसने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दरोगा अनूप कुमार मौर्या ने बताया कि अविनाश की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला खुल सकेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें