एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेंशनरों के सत्यापन को तीन टीमें गठित

Ghazipur Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गाजीपुर। जिले में वृद्धा, विधवा और रानी लक्ष्मी बाई पेंशन योजना में पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए जिलाधिकारी ने तीन स्तरीय टीम गठित की है। इस टीम में जिला स्तरीय, ब्लाक स्तरीय और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से दो पेंशन योजना का संचालन होता है। वृद्धा पेंशन योजना में 60 वर्ष के निराश्रित वृद्धों को शामिल किया जाता है। इनकी संख्या जिले में 60 हजार से अधिक है। इसी तरह 51 हजार के करीब रानी लक्ष्मी बाई पेंशन योजना के लाभार्थी हैं। बीते अप्रैल माह में इन पेंशनरों का सत्यापन कराने के लिए समाज कल्याण विभाग से सभी बीडीओ और उपजिलाधिकारियों को पत्र के साथ सूची भेजी गई थी लेकिन लापरवाही के चलते सत्यापन कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसकी जानकारी पर डीएम ने जांच टीम गठित कर तत्काल सत्यापन कराने का निर्देश दिया। इस टीम में जिले के अधिकारियों को शामिल किया गया है। ब्लाक स्तरीय टीम में बीडीओ शामिल होंगे और ग्राम पंचायत की टीम सचिव तथा अन्य ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी शामिल किए जाएंगे। इस टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही विधवा पेंशन की भी जांच सौंपी गई है। इसकी जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पेंशन की जांच चल रही है। जल्द ही सत्यापन रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें