एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब हार-जीत के लिए लग रहा सट्टा

Ghazipur Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अब चट्टी चौराहों पर हार जीत की चरचा शुरू हो गई है। हालत यह है कि समर्थक अपने उम्मीदवार की हार-जीत को लेकर सट्टा भी लगा रहे हैं। यही नहीं बाहर रहने वाले लोग भी फोन पर परिचितों से हालात की जानकारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को मतदान हुआ और 18 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। अब मतदान समाप्त होते ही परिणाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। चाय- पान की दुकानों और मुहल्लों के चबूतरों पर मतदान की बूथवार समीक्षा की जा रही है। जानकार मतों की गुणा गणित करने में जुट गए हैं। मुहल्ले के एक-एक मत की समीक्षा की जा रही है। कोई किसी क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को ज्यादा वोट तो किसी की कम वोट मिलने की बात कर रहा है। चुनावी चर्चा के दौरान कहीं-कहीं नोकझोंक भी हो जा रही है। मंगलवार को इस प्रकार का नजारा शहर के प्रमुख क्षेत्रों के साथ ही जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मुहम्मदाबाद, सैदपुर, कासिमाबाद, जमानिया, जखनिया, सादात, जंगीपुर, बहादुरगंज आदि क्षेत्रों में देखने को मिला। 16 मई को जंगीपुर स्थित मंडी समिति परिसर में होने वाली मतगणना तक ऐसी चर्चाएं लगातार चलती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें