एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तहसील बंटवारे पर चढ़ाई आस्तीन

Ghazipur Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जमानिया (सं.)। स्थानीय तहसील में गुरुवार को भी बार एसोसिएशन का तहसील बंटवारे व मुंसफ न्यायालय की मांग पर अधिवक्ताओं कर ओर से जोरदार विरोध किया गया।अधिवक्ताआें द्वारा तहसील प्रांगण में जमकर प्रशासन व कैबिनेट मंत्री के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया । कुछ क्षण बाद ही तहसील बार के सभागर में अधिवक्ताओं की बैठक अध्यक्ष गोरख नाथ यादव कि अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के निर्णय के विरुद्ध कार्य करने पर दया शंकर सिंह व अनिल उपाध्याय को बार की सदस्यता से निष्कासित करने की घोषणा भी की गई। अधिवक्ता संघ के हड़ताल का समर्थन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जमानियां ने भी किया। इस बंदी से तहसील का पूरा कार्य ठप हो गया। उक्त मौके पर अच्युदानन्द राय, एकनामुलहक, राजबंश सिह, उमाकांत दूबे, अरूण कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश राम, अनवारूल होदा, गुलाब वर्मा, अनिल सिंह, काशीनाथ राय, मो0 इमरान, काजी शकील, बृज किशोर आदि रहे। संचालन सचिव पंकज तिवारी व संजय दूबे ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें