एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से तीन झोपड़ियां जलीं

Ghazipur Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गाजीपुर। शहर कोतवाली के बुजुर्गा गांव के पास सोमवार को आग लगने से तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर बर्बाद हो गईं। अगलगी में हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गा गांव निवासी जगदीश की झोपड़ी में सोमवार की दोपहर में शार्टसर्किट से आग लग गई। तेज हवा की वजह से भड़की आग ने पास ही में रमायन और शिवमूरत की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीनों ही रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। आग की लपटें देख गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उधर मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शाहनिंदा के पास सोमवार को आग लगने से जगदीश प्रसाद की तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग में एक भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग को बुझाया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें